Posts

Showing posts from 2020

हौसला और जीवट

  हर आँख में कुछ सपने होते हैं अरमान होते हैं आगे बढ़ने का जुनून होता कुछ पाने की ललक होती है और इसमें वो सफलता भी हासिल कर लेते हैं लेकिन कई बार हम सफल नहीं हो पाते या फिर उतने सफल नहीं हो पाते जितना हमने सोच रखा होता है तो क्या करना चाहिए? रुक जाना चाहिए?  या अपने सपनों को तिलांजलि दे देनी चाहिए? तो क्या हमें समाज, और दुनिया को कोसना चाहिए या खुद को मार देना चाहिए ?  इन सवालों में घिरा आज का युवा बहुत जल्दी घबरा जाता है  बस यही सोच कई अनमोल जिंदगियों को निगलती जा रही है जिसमें आम इंसान से लेकर कामयाब लोग तक शामिल है लेकिन जीवन लीला समाप्त करने के बजाए हम ये क्यों न सोचे कि चुनौतियों से कैसे निपटे क्योंकि ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका अंत ना हो या समाधान न हो। माना कि सबकी समस्याएं अलग -२ होती है परंतु समाधान भी होता है किसी भी तर्क से आत्महत्या जैसे कुकृत्य को सही नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि मरने वाले अपने परिवार पर सवालिया निशान और स्वंय पर कायर होने का ठप्पा लगा जाते हैं । तो मैं एक घटना बताती हूँ कि कैसे एक लड़की के हिम्मत और साहस ने सब कुछ  बदल कर रख दिया...

आद्रा नक्षत्र में क्या करें और क्या ना करें

ज्योतिष शास्त्र में आर्द्रा नक्षत्र को बारिश का कारक नक्षत्र माना गया है। माना जाता है की इस नक्षत्र से वर्षा का आरंभ हो जाता है। आर्द्रा नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों में छठा नक्षत्र होता है। ज्योतिषी धनंजय पाण्डेय के अनुसार आर्द्रा नक्षत्र 22 जून 2018 (शुक्रवार) को आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ हो चुका है। जो आगामी 6 जुलाई (शुक्रवार) तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य धनंजय पाण्डेय के अनुसार इस बार आर्द्रा में बारिश बिलकुल सामान्य होगी। आर्द्र नक्षत्र के संबंध में मौसम वैज्ञानिक महा कवि घाघ ने लिखा है- आवत आदर नहिं दियौ, जात न दिन्हे हस्त, कहे घाघ दोनों गयो, पाहुन अरु गिरहस्त। अर्थात् आर्द्रा नक्षत्र के आगमन और हस्त नक्षत्र के जाते-जाते तक यदि इन दोनों नक्षत्रों ने जल नहीं बरसाया तो गृहस्त और खेतिहर बर्बाद हो जाएंगे। आर्द्रा नक्षत्र में क्या दान करें बांस की डाली में चूड़ा, मिठाई और धातुफल आम, लीची, केले के पत्ते से ढक कर ब्राह्मण को दान करना शुभ मन गया है। आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे का ग्रह शांति आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे जातक के ग्रह की शांति की पूजा पीपल और पाकड़ के पेड़ की छाया में करने से दोष खत्म ...

# Mother's Day special माँ #

क्या सुबह, क्या शाम,  अर्पण किया जीवन मेरे नाम।  औलाद ही आँखों के तारे, खुशियाँ सारी संतानों पर वारे।  हर भूल पर क्षमा करती,  पर सीख भी बड़े सीखाती।  मायूसी में सरगम सी,  जख्मों पर मरहम है जननी। राह के अंगारों पर पलकें बिछाती,  एक खुशनुमा शाम है महतारी।  डाँट में भी उसके दुलार है,  ऋणी उसका सारा संसार है।  वीना मिश्रा (रत्ना) 

ऋषि कपूर जी तथा इरफान जी को विनम्र श्रद्धांजलि

कोरोना का कहर क्या कम था जो विधाता ने इस धरती के दो प्यारे सितारों को अपने पास बुला लिया ,जो कितने ही दिलों पर राज करत थे और कितनों के ख्वाब थे आज इस दुखद घड़ी में उनके चाहने वाले अपना अंतिम संदेश भी उन्हें दूर से देने को मजबूर है कोरोना के कारण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाने का दुःख फैंस के लिए बेहद तकलीफ देह याद बन कर रहेगा ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की क्षमता दें इन अभिनेताओं की मृत्यु पर यकीन करना असंभव लग रहा है लेकिन नियती के सामने हम सब हार जाते हैं भारत के चहेतों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🙏🙏🙏🙏 वीना मिश्रा (रत्ना) 

कोरोना #शायद हम भी दोषी

शायद हाँ ,कभी न कभी और कहीं न कहीं दुख पाइ है हमसे धरती । सजा पा रहे हम अपने किए की, गुनाहगार है इसीलिए, घर में बंद बीत रही हैं जिंदगी । काश सुन पाते अपने जमीर की  , वापस पा लेते जिंदगी नई । वीना मिश्रा (रत्ना) स्वरचित

# कोरोना #

कहर कोरोना का कितना भी हो हाहाकारी, आखिर रहेगा कितने दिन तक जारी। एक दिन तो वो हार जाएगा , और जीतेंगे हम और हमारी माँ भारती। वीना मिश्रा (रत्ना) स्वरचित  

लॉक डाउन में ना हो मॉरल डाउन

लॉक डाउन ने हमें बता दिया कि सच में वक्त एक सा नहीं रहता फिर भी हमें घबराना नहीं है क्योंकि रास्ते उबड़ खाबड़ हो तो क्या हम चलना छोड़ देंगे ? नहीं ना तो दोस्तों हम सब किसी न किसी परेशानी से गुजर रहे हैं लेकिन अभी खुद को बचाना जरूरी है क्योंकि वक्त कभी एक सा नहीं रहता और ये मुश्किल वक्त भी कट जाएगा और कोरोना भी टल जाएगा इसलिए हम सबको पहले खुद को सुरक्षित रखना है तो सकारात्मक सोच रखते हुए इस मुश्किल से निकलने का इंतजार करें पुरे विश्वास  के साथ  कि फिर से पहले जैसा सब कुछ हो जाएगा। वीना मिश्रा (रत्ना) 

हौसला बनाए रखना

आज ऐसा वक्त है कि हम सब एक ही नाव के सवारी हैं और एक कठीन दौर से गुजर रहे हैं लेकिन हमें हिम्मत से काम लेना होगा। ये हिम्मत हमें खुद को अपने घर में रोक  कर दिखानी है क्योंकि कोरोना के खिलाफ हम घर में सुरक्षित रह कर ही कोरोना को मात दे सकते हैं, इस महामारी को हराना ही हमारा लक्ष्य तथा ध्येय भी है । थोड़ा धैर्य धारण कर समझदारी से काम लेते हुए अपने हिंदुस्तान को बचाने की कोशिश करे घर में रह कर ही अपने देश को जीतने में महत्वपूर्ण  भूमिका निभाऐं आओ भारत को जीताऐ । वीना मिश्रा (रत्ना)

#आओ कोरोना को मात दें

कर्तव्य एक सच्चे नागरिक का, हम सबको अब निभाना है। घर पर ही रह कर अपने, राष्ट्र धर्म हमें निभाना है । सोचो, एक मिला है मौका, व्यर्थ ना उसे गँवाना है। निष्ठा की शमशीर उठा, राष्ट्र हित में डँट जाना है। दूरी बना एक दूजे से, कोरोना को भगाना है । स्वयं से प्यार करें, सबको यही समझाना है। वीणा मिश्रा (रत्ना) मौलिक ,स्वरचित