#आओ कोरोना को मात दें

कर्तव्य एक सच्चे नागरिक का,
हम सबको अब निभाना है।
घर पर ही रह कर अपने,
राष्ट्र धर्म हमें निभाना है ।
सोचो, एक मिला है मौका,
व्यर्थ ना उसे गँवाना है।
निष्ठा की शमशीर उठा,
राष्ट्र हित में डँट जाना है।
दूरी बना एक दूजे से,
कोरोना को भगाना है ।
स्वयं से प्यार करें,
सबको यही समझाना है।
वीणा मिश्रा (रत्ना)
मौलिक ,स्वरचित

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक दूजे के आस

लॉक डाउन 3.0 सवालों का घेरा Motivational

हौसला और जीवट